बंगाली समुदाय की महिलाओं ने जमाई षष्ठी पर की पूजा अर्चना
राजमहल और कोटालपोखर में बंगाली समाज की महिलाओं ने जमाई षष्ठी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस पर्व पर महिलाओं ने अपने बच्चों और दामाद की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना की। विभिन्न मंदिरों और बरगद के वृक्ष के...

राजमहल, प्रतिनिधि। शहर सहित प्रखंड क्षेत्र में रविवार को बंगाली समाज की महिलाओं ने जमाई षष्ठी मनाया। ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष की छठी तिथि पर बच्चों एवं जमाई (दामाद) की दीर्घायु के लिए जमाई षष्ठी का व्रत किया जाता है। शहर के हाटपाड़ा, बर्मन कॉलोनी, नयाबाजार, महाजन टोली, नीलकोठी, कासिम बाजार, नयाबाजार, बंगाली पाड़ा, मधुसूदन कॉलोनी, मटियाल के अलावा प्रखंड क्षेत्र के लखीपुर ,जामनगर, फुलवरिया , काजीगांव,मंडई आदि गांवों में विभिन्न मंदिरों के पास बरगद वृक्ष के नीचे पुरोहितों ने विधि विधान से षष्ठी पूजन कराया। सुहागिन महिलाओं ने अपने बच्चों व जमाई की दीर्घायु की कामना को लेकर पूजा अर्चना की।
मान्यता के अनुसार इस व्रत में सास की ओर से दामाद को ताड़ के पंखे से हवा करने का रिवाज है। इस दिन पहले डलिया में फल, फूल और मिठाई सजाकर उपवास रखकर बेटी और दामाद से मिले नये कपड़े पहनकर पूजा की जाती है। पूजा के दौरान बरगद या पीपल पेड़ में मनोकामना को लेकर रक्षा सूत्र बांधा जाता है। इस पूजा में 21 प्रकार के फल और 6 प्रकार के मिष्ठान अनिवार्य हैं। दामाद के लिए विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर परोसा जाता है और दामाद को नए वस्त्र दिये जाते हैं। मौके पर पुरोहित राजकुमार पांडे, रिंकु साहा, प्रतिमा साहा, अंजना चौधरी, आशा चौधरी, हेमा साहा,प्रणती साहा,रीयांस साहा, वर्नाली साहा, श्वेता साहा,प्रिया कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रभाती चौधरी, प्रज्ञा,ओम, रिशु, खुशी कुमारी आदि थे। फोटो:100, राजमहल में जमाई षष्ठी पर पूजन करती महिलाएं। जमाई षष्ठी पर्व धूमधाम से मनाया कोटालपोखर। कोटालपोखर व आसपास के क्षेत्र में रविवार को बंगाली समाज की महिलाओं ने जमाई षष्ठी मनाया। क्षेत्र के सोनाकंड , पथरिया ,फुलचुआं के विभिन्न मंदिरों तथा बरगद वृक्ष के नीचे व्रती महिलाओं ने पूजन किया। कई स्थान पर पुरोहित ने पूजन कराया। पूजा अर्चना कर सुहागिन महिलाओं ने अपने बच्चों एवं जमाई के दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर ललिता देवी, राजकुमारी देवी, अनिता देवी, अहिल्या देवी सहित कई महिलायें उपस्थित थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।