100 किसानों में किया गया 25 किलो कर धान बीज का वितरण
बरहेट के पंचायत खिजूरखाल एवं सिमलढाब में रविवार को 100 किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी और अन्य नेताओं ने किया। किसानों ने समय पर...

बरहेट। प्रखंड के पंचायत खिजूरखाल एवं सिमलढाब लैम्पस में करीब 100 किसानों के बीच रविवार को धान बीज का वितरण किया गया। धान बीज वितरण कार्यक्रम का उदघाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान, केंद्रीय समिति सदस्य राजाराम मरांडी ,उपप्रमुख रूपक कुमार साह ने किया। मौके पर किसानों को ससमय धान का बीज मिल जाने से किसानों ने प्रसन्नता जाहिर किया एवं झारखंड सरकार को आभार व्यक्त किया। किसान बैजल हांसदा,संतोष पंडित ने उचित दरों तथा सही समय पर बीज उपलब्ध कराने को लेकर क्षेत्र के सभी किसान वर्ग की और से क्षेत्रीय विधायक व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया है।
मौके पर प्रत्येक किसानों को 25-23 किलो धान बीज दिया गया। किसान जमीन के रसीद के साथ मोबाइल लेकर अपने नजदीकी लैम्पस पहुंचकर धान का बीज ले सकते हैं। मौके जिप सदस्य जेठा मुर्मू,लुखिराम हेम्ब्रम, छवि हेम्ब्रम,सुनिराम हांसदा, लैम्पस अध्यक्ष मंडल हांसदा,सचिव चारलेश सोरेन आदिन करते प्रमुख व अन्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।