नप ने 92 लाख में की ई-रिक्शा की डाक बंदोबस्ती
साहिबगंज में नगर परिषद क्षेत्र में ई-रिक्शा के लिए टैक्स वसूली की डाक बंदोबस्ती हुई। इसमें पप्पू कुमार यादव ने 92 लाख की बोली लगाकर सबसे ऊंची बोली हासिल की। नगर प्रशासक ने बताया कि लेसी हर ई-रिक्शा से...

साहिबगंज। नगर परिषद क्षेत्र में चलने वाले ई-रिक्शा से टैक्स वसूली के लिए लेसी का चयन बुधवार को हुआ। इसे लेकर नप सभागार में नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में डाक बंदोबस्ती की गई। डाक बंदोवस्ती को लेकर तीन लोग पप्पु कुमार यादव, पंकज कुमार पासवान, संदीप कुमार यादव ने हिस्सा लिया। ई-रिक्शा के डाक बंदोवस्ती की न्यूनतम बोली 41.46 लाख से शुरू हुई। डाक बंदोवस्ती के दौरान सबसे ऊंची बोली पप्पू कुमार यादव ने 92 लाख लगाया। उसके बाद बंदोवस्ती उसी के नाम की गई। नगर प्रशासक ने कहा कि लेसी प्रत्येक ई-रिक्शा से रोजाना 15 रुपए या सालाना 1500 रुपए टैक्स लेंगे ।
लेसी अपनी पर्ची में राशि भी प्रिंट करेंगे। निर्धारित दर से ज्यादा टैक्स वसूली की शिकायत मिलने पर करवाई होगी। मौके पर सिटी मैनेजर बिरेस कुमार, लेखा पदाधिकारी कुमारी पूर्णिमा, बड़ा बाबू सुभाष सिंह, सोनू हरि, सोनू मंडल, मुन्ना सिन्हा, पवन कुमार, संतोष कुमार तांती, राकेश पासवान आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।