घर की दीवार गिराने से 5 वर्षीय बच्ची घायल
बिंतुका पंचायत के जामुडसोया गांव में एक हाथी ने श्याम सुंदर सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे पांच वर्षीय कौशल्या कुमारी घायल हो गई। विधायक सुदीप गुड़िया ने घटना की जानकारी दी और घायल को...

बानो, प्रतिनिधि। बिंतुका पंचायत के जामुडसोया गांव में हाथी ने श्याम सुंदर सिंह के घर को क्षतिग्रस्त करते हुए दीवार को गिरा दिया। जिससे घर में सोयी हुई पांच वर्षीय कौशल्या कुमारी घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बिंतुका मुखिया प्रीति बूढ़, जेएमएम नेता तनवीर हुसैन के साथ गांव पहुंच कर पूरी घटनाक्रम की जानकारी तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया को दी। उसके बाद एम्बुलेंस की सुविधा मुहैया करा कर घायल को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ उपकेंद्र भर्ती कराया गया। जहां बच्ची का इलाज हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक जंगली हाथी ने गेरदा बिची टोंगरी में नीरू सिंह, विश्वनाथ सिंह और अकलू सिंह के घर को भी क्षतिग्रस्त करते हुए घर में रखे अनाज को भी खा गया।
हाथी के आतंक से लोग डरे सहमे हुए हैं। इधर विधायक सुदीप गुडिया, जिप सदस्य बिरजो कंडुलना के पहल पर वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों के बीच हाथी भगाने के लिए सामग्री का वितरण भी किया गया। रामजोल गांव में भी हाथी ने घरों को किया क्षतिग्रस्त हाथी ने प्रखंड के रामजोल गांव में भी उत्पात मचाया। हाथी ने गांव निवासी मार्शल तोपनो और पुना सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रभावितों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।