रौतिया समाज की बैठक में ग्राम समिति का हुआ विस्तार
बड्काडुईल गांव में अखिल भारतीय रौतिया सामाज विकास परिषद की बैठक हुई। रामेश्वर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। ग्राम समिति का विस्तार किया गया, जिसमें नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। कार्यकारिणी समिति...

बानो, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय रौतिया सामाज विकास परिषद की बैठक मंगलवार को बड्काडुईल गांव में हुई। बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर सिंह ने की। बैठक में ग्राम समिति का विस्तार किया गया। जिसमें रामेश्वर सिंह को अध्यक्ष, तपेश्वर सिंह को उपाध्यक्ष, अनिरुद्ध सिंह को सचिव, तिलेश्वर सिंह, उपसचिव बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी समिति में विश्वभर सिंह, सिकंदर सिंह, ललित सिंह, संतोष सिंह, चन्द्रवती देवी, कमला देवी, जानकी कुमारी, सीमा देवी, रेशमा कुमारी, मोहन सिंह को शामिल किया गया है। मौके पर बिमला देवी, मधेश्वर सिंह, नन्द किशोर सिंह, जानकी कुमारी, जगरनाथ सिंह, घनश्याम सिंह के अलावा काफी संख्या में रौतिया सामाज के सदस्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।