Farmers in Chandauli Protest Water Scarcity Amid Confusion Over Ganga Water Levels विज्ञापन की खबर, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsFarmers in Chandauli Protest Water Scarcity Amid Confusion Over Ganga Water Levels

विज्ञापन की खबर

Chandauli News - एक्सीलेंट स्कूल के छात्र नवोदय विद्यालय की परीक्षा में सफलगंगा के जल स्तर को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे अधिकारीगंगा के जल स्तर को लेकर भ्रम की स्

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीWed, 18 June 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
विज्ञापन की खबर

चंदौली। गंगा के जल स्तर कम होने को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी भ्रम की स्थिति पैदा कर दिए हैं। जबकि गंगा का जलस्तर बढ़ा है। पूरे जिले में धान की नर्सरी डालने एवं जीवित रखने और रोपाई के लिए किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन कमरे में बैठकर अधिकारी केवल कागजी आकड़ों पर काम कर रहे हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने चेताया है कि यदि बुधवार को नरायनपुर पंप कैनाल का संचालन नहीं किया गया तो अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जिले में कुल एक लाख 10 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

लेकिन मकड़जाल की तरह जिले में स्थापित नहरों और माइनरों में पानी नदारद है। वर्तमान में गंगा नदी में पानी कम होने का हवाला देकर नरायनपुर और भूपौली पंप कैनालों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इससे जिले में धान की नर्सरी और रोपाई को लेकर किसान परेशान होने लगे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कई गांवों में नहरों और किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। किसान पानी के अभाव में धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे हैं। जो किसान नर्सरी डाल लिए हैं। वह नर्सरी जीवित नहीं रख पा रहे हैं। इसपर उन्होंने कहा कि किसानों की खेती से कोई भी मनमानी और लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। अधिकारी सरकार की किरकिरी कर रहे हैं। चेताया कि यदि बुधवार को नरायनपुर पंप कैनाल नहीं चलाया गया तो उनके खिलाफ मोर्चा खोलने का काम किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।