भारती सिंह की रेसिपी से आप भी बनाएं मलाई पराठा, बच्चों से बड़ों तक सभी को आएगा पसंद
- भारती सिंह अपने यूट्यूब चैनर पर तरह-तरह की रेसिपीज को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मलाई पराठा की रेसिपी को शेयर किया है। आप भी सीखिए उनकी रेसिपी से पराठा बनाने का तरीका-

कॉमेडियन भारती सिंह अपनी डेली लाइफ को यूट्यूब वीडियो के जरिए शेयर करती रहती हैं। अपनी वीडियोज के जरिए वह तरह-तरह की चीजों की रेसिपी शेयर करती हैं। चॉकलेट, ब्रेड से लेकर वह सब्जी, पराठे की अलग-अलग रेसिपीज शेयर करती है। हाल ही में उन्होंने मलाई पराठा बनाने का तरीका लोगों के साथ शेयर किया है। ये पराठा चाय, दही, मक्खन हर चीज के साथ टेस्टी लगती है। टेस्टी मलाई पराठा बनाने की रेसिपी आप भी नोट कर लीजिए।
इस पराठे को बनाने के लिए आपको चाहिए
एक कप आटा
बारीक कटी मीडियम साइज प्याज
एक मुट्ठी बारीक कटा हरा धनिया
दो बारीक कटी हरी मिर्ची
एक टुकड़ा अदरक बारीक कटा या कद्दूकस किया
7 से 8 कली लहसुन कटी हुई
आधा कप मलाई
एक चम्मच गरम मसाला
एक चम्मच जीरा पाउडर
स्वादानुसार नमक
घी
कैसे बनाएं मलाई पराठा
मलाई पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक मीडियम साइज की प्याज को बारीक काट लें। इसी के साथ धनिया, मिर्ची और अदरक को भी अच्छे से धोकर काट लें। अब आटा लगाने के लिए एक बड़े बर्तन में आटा लें और फिर इसमें मलाई के साथ बारीक कटी प्याज, कुटा हुआ लहसुन, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, गरम मसाला, नमक, जीरा पाउडर मिला दें। अब सभी चीजों अच्छे से मिक्स करें। वैसे तो मलाई की मदद से ही आटा तैयार हो जाएगा। लेकिन अगर आपको जरूरत लगे तो गरम पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बार आटा अच्छे से लगने के बाद तवा गर्म करें और फिर पराठे बेलना शुरू करें। अब गर्म तवे पर पराठा डालें और फिर घी डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें। अच्छे से सिकने के बाद इसे सफेद मक्खन के साथ सर्व करें। आप इसे दही के साथ या फिर हरी चटनी के साथ भी खा सकते हैं। ये पराठा सुबह के नाश्ते और लंच में खाया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।