भारत के इस गांव में महिलाएं कर सकती हैं 4 शादियां, टोपी से ये संकेत देता है पति! women can marry four times in Chhitkul Village of Himachal Pradesh know how to visit, Travel news in Hindi - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राwomen can marry four times in Chhitkul Village of Himachal Pradesh know how to visit

भारत के इस गांव में महिलाएं कर सकती हैं 4 शादियां, टोपी से ये संकेत देता है पति!

हिमाचल की गोद में बसा ये गांव अपनी विचित्र सी परंपरा के लिए जाना जाता है। ऐसा कहते हैं कि यहां की महिलाएं एक बार में चार शादी तक कर सकती हैं। इसे भारत का आखिरी गांव भी कहा जाता है।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 June 2025 01:06 PM
share Share
Follow Us on
भारत के इस गांव में महिलाएं कर सकती हैं 4 शादियां, टोपी से ये संकेत देता है पति!

हमारे भारत देश में बसे हैं कई छोटे-छोटे गांव, जो अपने आप में ही अनोखे हैं। लगभग हर एक गांव की अपनी बोली है और अपनी अलग परंपरा और रीति-रिवाज भी। अगर आपको वाकई में भारत को गहराई से देखना है, तो इसमें बसे गांवों को जरूर एक्सप्लोर करें। आज हम आपको ऐसे ही एक गांव के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में जो सुनता है दंग रह जाता है। जी हां, हिमाचल की गोद में बसा ये गांव अपनी विचित्र सी परंपरा के लिए जाना जाता है। ऐसा कहते हैं कि यहां की महिलाएं एक बार में चार शादी तक कर सकती हैं। इसे भारत का आखिरी गांव भी कहा जाता है। इस अजीब सी परंपरा को सुनकर लोग यहां पहुंच जाते हैं, यहां की सामाजिक व्यवस्था को देखने और गहराई से समझने के लिए। अगर आप भी इन सब चीजों में रुचि रखते हैं, तो इस गांव में घूमने आ सकते हैं।

हिमाचल की गोद में बसा है ये अनोखा गांव

जिस गांव की हम बात कर रहे हैं वो हिमाचल प्रदेश में स्थित है। इसका नाम है 'छितकुल', जो हिमाचल के सांगला से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। कहते हैं यहां महिलाओं को पूरी आजादी है कि वो चार शादियां तक कर सकती हैं। ये यहां बहुत सामान्य है और इसे ले कर महिलाओं पर किसी तरह की कोई रोक-टोक भी नहीं लगाई जाती है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने इन बातों को खारिज भी किया है लेकिन आमजनों में यह बात सदियों से प्रचलित है।

टोपी से संकेत देता है पति

छितकुल गांव की इस अनोखी परंपरा के अनुसार जब पत्नी को अपने किसी एक पति के साथ अकेले में रहना होता है, तो पति कमरे के बाहर अपनी टोपी छोड़ देता है। ऐसा इसलिए ताकि पत्नी के दूसरे पति उनके बीच किसी तरह की दखलंदाजी ना डाल पाएं। यहां इस बात से किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होती और इसे एकदम सामान्य तरीके से देखा जाता है। इसके अलावा छितकुल गांव में शादी के समय साथ फेरों की रस्म भी नहीं होती है। बल्कि इसकी जगह देवता को बलि दी जाती है।

बहुत सुंदर है भारत का ये आखिरी गांव

छितकुल को भारत का आखिरी गांव भी कहा जाता है। अगर आपको देश का आखिरी बस स्टैंड, आखिर स्कूल या आखिरी पोस्ट ऑफिस देखना है, तो यहां घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा ये गांव हिमाचल की गोद में बसा हुआ है और चारों और से खूबसूरत पहाड़ की वादियों से घिरा हुआ है। ऐसे में अगर आपको घूमने के लिए कोई शांत, सुंदर जगह चाहिए, तो छितकुल परफेक्ट टूरिस्ट स्पॉट हो सकता है। प्लस प्वाइंट है कि यहां के लोग भी काफी मिलनसार हैं और यहां की परंपरा, पहनावा आदि भी बहुत अलग है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।