congress digvijay singh angry in gwalior madhya pradesh after people went away during his speech मैं नीचे बैठूंगा...ग्वालियर में ऐसा क्या हुआ? बीच रैली में गुस्सा हो गए दिग्विजय सिंह, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़congress digvijay singh angry in gwalior madhya pradesh after people went away during his speech

मैं नीचे बैठूंगा...ग्वालियर में ऐसा क्या हुआ? बीच रैली में गुस्सा हो गए दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी आज कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का आयोजन हुआ,लेकिन आज रैली के दौरान प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह खासा नाराज हो गए। दरअसल,जब दिग्विजय सिंह का भाषण शुरू हुआ, तो उन्हें सुनने के लिए कांग्रेस के ही नेता गायब हो गए।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियरMon, 28 April 2025 05:25 PM
share Share
Follow Us on
मैं नीचे बैठूंगा...ग्वालियर में ऐसा क्या हुआ? बीच रैली में गुस्सा हो गए दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी आज कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का आयोजन हुआ,लेकिन आज रैली के दौरान प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह खासा नाराज हो गए। दरअसल,जब दिग्विजय सिंह का भाषण शुरू हुआ, तो उन्हें सुनने के लिए कांग्रेस के ही नेता गायब हो गए। यह देखते ही वरिष्ठ नेता गुस्सा हो गए। उन्होंने मंच से सीधे कहा कि लड़ाई खत्म करो,अब मैं नीचे बैठूंगा। जब वक्त आएगा तब बोलूंगा।

ग्वालियर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में बोलने के लिए जैसे ही दिग्विजय सिंह खड़े हुए,उन्हीं के पार्टी के नेता गायब हो गए। वरिष्ठ नेता गुस्से से तमतमा गए। उन्होंने क्रोधित होकर कहा कि मंच की लड़ाई खत्म करो,अब मैं नीचे बैठूंगा,जब बोलने का वक्त आएगा तब बोलूंगा। कई लोग आ जाते है बैठने के लिए, ये गलत है। कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आना था,लेकिन उन्होंने दूरी बना ली। तो वहीं इस रैली में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी,पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह,पूर्व मंत्री गोविंद सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव मौजूद रहे।

भले ही विधानसभा में अभी तीन साल का वक्त बचा हो लेकिन कांग्रेस,अभी से बीजेपी की केंद्र ओर राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के लिए निकल पड़ी है। वह अब अपने कैंपन को संविधान बचाओ अभियान का नाम दे रही है। जिसमें प्रदेश स्तर पर रैली, जिला स्तर ओर ब्लॉक स्तर तक जाने का प्लान है। इसी कड़ी में आज ग्वालियर में रैली आयोजित की गई।

जीतू पटवारी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधायकों को दल बदलवाकर एक चुनी हुई सरकार को गिरा दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि वह सड़क पर उतरेंगे,क्योंकि उनका अपमान हो रहा है। उन्होंने इसे संविधान पर आघात बताया और आपके दिए हुए वोट को चुनौती दी। अगर यह संविधान खतरे में नहीं था,तो फिर और क्या था?आज वही ज्योतिरादित्य सिंधिया देश में मंत्री बने हुए हैं। वहीं पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया इनको मंत्री बनाए,इनके बाप को मंत्री बनाए। लेकिन आप गद्दार हैं,अच्छा चले गए, अगर मुख्यमंत्री बना दिया होता,तो मुख्यमंत्री सहित भाजपा में चले गए होते,ऐसे गद्दारों को पहचानना होगा।

कांग्रेस ने फैसला किया है कि 25 से 30 अप्रैल के बीच पूरे देश में "संविधान बचाओ रैलियां"आयोजित की जाएंगी। मध्यप्रदेश में इस अभियान की शुरुआत आज ग्वालियर से हो गयी है। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से रैलियां और जन जागरण अभियान चलाए जाएंगे। बहरहाल देखना होगा। आने वाले वक्त में कांग्रेस को उसकी संविधान बचाओ रैली कितना मजबूत करती है।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।