fir on congress councellor of madhya pradesh for funding to love jehad कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर FIR, ‘लव जिहाद’ के लिए फंडिंग करने का आरोप; तलाश में जुटी पुलिस, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़fir on congress councellor of madhya pradesh for funding to love jehad

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर FIR, ‘लव जिहाद’ के लिए फंडिंग करने का आरोप; तलाश में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश में एक कांग्रेस पार्षद पर ‘लव जिहाद’ के लिए फंडिंग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दो दिन पहले पकड़े गए दो लड़कों ने कहा था कि यह पार्षद लव जिहादियों का मसीहा है। वहीं, भाजपा ने उन पर एनएसए लगाने की मांग की है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

Subodh Kumar Mishra भाषा, इंदौरMon, 16 June 2025 07:26 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर FIR, ‘लव जिहाद’ के लिए फंडिंग करने का आरोप; तलाश में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने कांग्रेस के एक पार्षद के खिलाफ पैसे के दम पर धर्मांतरण की साजिश में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। दो दिन पहले पकड़े गए दो लड़कों ने कहा था कि यह पार्षद लव जिहादियों का मसीहा है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर ‘लव जिहाद’ का गिरोह चलाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

बाणगंगा थाने के प्रभारी सियाराम गुर्जर ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों साहिल शेख और अल्ताफ शाह को प्रेम की आड़ में दो युवतियों के साथ रेप करने और अन्य अपराधों के आरोपों में हाल में गिरफ्तार किया था।

थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि पीड़ित हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरित कराने के लिए उन्हें कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने कुल तीन लाख रुपए दिए थे। यह रकम उन्होंने लड़कियों पर खर्च की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पैसे के दम पर धर्मांतरण की साजिश में शामिल होने के आरोप में कादरी के खिलाफ संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

इस बीच, भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कादरी लव जिहाद का गिरोह चला रहे हैं। हमने पुलिस से मांग की है कि कादरी के खिलाफ दर्ज मामले की विस्तृत जांच करते हुए उन्हें एनएसए के तहत गिरफ्तार किया जाए। उनकी संपत्तियों और उनके बंदूक के लाइसेंस भी जांच की जाए। कादरी के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर अब तक कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बता दें कि ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठन करते हैं। उनका दावा है कि इसके तहत मुस्लिम पुरुष अन्य धर्मों की महिलाओं को इस्लाम में धर्मांतरित करने के लिए प्रेम के जाल में फंसाते हैं।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|