Women s Dialogue Program Nears Completion in Bhagalpur Over 390 000 Participants कल समाप्त हो जाएगा महिला संवाद कार्यक्रम, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWomen s Dialogue Program Nears Completion in Bhagalpur Over 390 000 Participants

कल समाप्त हो जाएगा महिला संवाद कार्यक्रम

1,785 ग्राम संगठनों में 3.90 लाख महिलाओं ने हिस्सा लिया अब मात्र 30 ग्राम संगठनों

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 17 June 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
कल समाप्त हो जाएगा महिला संवाद कार्यक्रम

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सरकार तक महिलाओं की आवाज पहुंचाने के लिए आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम अब अंतिम पड़ाव की ओर है। जिले में अब केवल 35 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन शेष रह गया है। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने बताया कि जिले में निर्धारित 1,820 ग्राम संगठनों में 1,785 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन सफल रहा है। अब मात्र 30 ग्राम संगठनों में आयोजन करना शेष रह गया है। ऐसे में 18 जून को महिला संवाद कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। डीपीएम ने बताया कि महिलाओं को संवाद के दौरान विकास और प्रगति से जुड़ी वीडियो फिल्म दिखाई जा रही है।

जिसमें राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों के अलावा गांव की अन्य महिलाएं भी हिस्सा ले रही हैं। डीपीएम ने बताया कि जिले में 1,785 ग्राम संगठनों में आयोजित किये गए महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान अब तक कुल 3 लाख 90 हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें समूह से जुड़ी 3 लाख 41 हजार महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 31 हजार से अधिक पुरुषों ने भी इसमें शिरकत की। खास बात यह है कि इस महिला संवाद में गांव की समस्त महिलाएं हिस्सा लेकर गांव, समाज और राज्य के विकास पर मंथन कर रही है। महिला संवाद से प्राप्त होने वाले सुझावों और उनकी आकांक्षाओं पर मोबाइल एप के माध्यम से संधारित किया जा रहा है, जिससे राज्य के विकास के लिए नीति निर्धारण एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में अपेक्षित सुधार लाने में मदद मिलेगी। जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि महिला संवाद के दौरान महिलाओं की ओर से अब तक 34,581 आकांक्षाएं प्राप्त हुई हैं। जिन्हें मोबाइल एप पर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी आकांक्षाओं का निष्पादन तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन स्तर पर गठित एक दल द्वारा विभागवार वर्गीकृत करते हुए संबंधित विभागों के पास निष्पादन के लिए भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।