Krishna-Rukmini Wedding Celebrated at Meera Bai Ashram in Madhaugadh भागवत कथा के छठे दिन हुआ कृष्ण- रुक्मिणी का विवाह, Orai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsKrishna-Rukmini Wedding Celebrated at Meera Bai Ashram in Madhaugadh

भागवत कथा के छठे दिन हुआ कृष्ण- रुक्मिणी का विवाह

Orai News - माधौगढ़ के मीरा बाई जी आश्रम में 6 दिन से चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह हुआ। कथा व्यास पं आशीष कृष्ण महाराज ने विवाह के प्रसंग का संगीतमय वर्णन किया। उन्होंने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, उरईTue, 17 June 2025 09:32 AM
share Share
Follow Us on
भागवत कथा के छठे दिन हुआ कृष्ण- रुक्मिणी का विवाह

माधौगढ़। संवाददाता अटागांव स्थित मीरा बाई जी आश्रम में पिछले 6 दिनों से चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का हुआ। वृन्दावन से पधारे कथा व्यास पं आशीष कृष्ण महाराज ने पंच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाये जाने वाले पंच गीत, भागवत के पंच प्राण हैं, जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है। वह भव पार हो जाता है। उसे वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती हैं। महाराज ने कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, उद्धव-गोपी संवाद, द्वारका की स्थापना, रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया।

आस्था और विश्वास के साथ भगवत प्राप्ति आवश्यक हैं। भगवत प्राप्ति के लिए निश्चय और परिश्रम भी जरूरी हैं। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। कथा के दौरान भक्तिमय संगीत ने श्रोताओं को आनंद से परिपूर्ण किया। उन्होंने कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। कथावाचक ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण-रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती हैं। कथा वाचक ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश हैं। इस अवसर पर परीक्षत अरविन्द सिंह एवं उनकी पत्नी व अन्य श्रोता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।