Formation of Jharkhand Mukti Morcha District Committee in West Singhbhum व्यावसायी मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष बने प्रेमनाथ गुप्ता, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsFormation of Jharkhand Mukti Morcha District Committee in West Singhbhum

व्यावसायी मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष बने प्रेमनाथ गुप्ता

झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति का गठन किया गया है। प्रेमनाथ गुप्ता को अध्यक्ष, सारिक रजा को उपाध्यक्ष, उदय जायसवाल को सचिव और लक्ष्मी सूरन को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाTue, 17 June 2025 03:13 PM
share Share
Follow Us on
व्यावसायी मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष बने प्रेमनाथ गुप्ता

गुवा । झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के पत्रांक संख्या 22-2025/JMM/west Singhbhum प्राप्त अनुशंसा के आलोक में निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत पार्टी के वर्ग संगठन के जिला समिति का गठन किया गया। जिसमें व्यवसायी मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष प्रेमनाथ गुप्ता को बनाया गया। सारिक रजा को उपाध्यक्ष, सचिव उदय जायसवाल, सह सचिव रंजीत मंडल तथा कोषाध्यक्ष वसीम खान को बनाया गया। वहीं महिला मोर्चा जिला समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी सूरन को बनाया। इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिला वर्ग के संगठनों के नवगठित जिला समिति के पदाधिकारी को महासचिव विनोद कुमार पांडे ने निर्देश दिया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत आने वाले केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, जिला समिति के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए वर्ग संगठन के जिला समिति का पूर्ण गठन करने का सुनिश्चित करने को कहा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।