दिव्यांग भट्ठा मजदूर का हत्यायुक्त मिला शव
Fatehpur News - फतेहपुर में एक दिव्यांग मजदूर का शव ईट भट्ठा के पास मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के भतीजे और अन्य दो बच्चे फरार हैं।...

फतेहपुर, संवाददाता। ईट भट्ठा में पथाई करने वाला आंख से दिव्यांग अधेड़ मजदूर का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जिसके सिर और शरीर में चोट के निशान से हत्या की आशंकाएं गहरा गई है। मामले की जानकारी के बाद जाफरगंज, चांदपुर पुलिस पहुंच गई। सीमा विवाद में पुलिस तीन घंटे उलझी रही। हालांकि सीओ मौके पर पहुंच कर विवाद को शांत कराया। जाफरगंज थाना क्षेत्र के मऊदेव बारा मार्ग में स्थित एक ईट भट्ठा में जनपद कर्वी के मानिकपुर सुअरगढ़ा निवासी 55 वर्षीय अधेड़ आंखों से दिव्यांग मजदूर अपने भतीजे पूरन अपनी 15 वर्षीय पुत्री काजल व 13 वर्षीय एक लड़का पथाई मजदूरी करते थे।
सोमवार की दोपहर करीब एक बजे ईट भट्ठा से मजदूरी का भुगतान होने के बाद सभी लोग चले गए। देर शाम करीब साढ़े छह बजे आंख से दिव्यांग अधेड़ मजदूर का शव भट्ठा से करीब एक किमी दूर केदार का डेरा के पास जयकरण निवासी गांगपुर थाना चांदपुर के खेतों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके सिर और शरीर में गहरे चोट के निशान मिले है। जिसको देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। जबकि उसका भतीजा, पुत्री व लड़के के साथ फरार है। जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ ने बताया कि तीन चार लोग बोरे में भरकर ले जा रहे थे। आवाज लगाने पर छोड़कर भाग निकले है। वहीं सूचना पर जाफरगंज व चांदपुर का पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। जहां पर सीमा विवाद को लेकर तीन घंटे तक रस्साकसी चलती रही। चांदपुर एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले चांदपुर का है, शव पोस्टमार्टम भेजने के साथ शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण बताया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।