10 स्वीकृत लाभार्थियों को चेक वितरित
Orai News - माधौगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 5 लाख रुपये की चेक वितरित की गई। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किसान की मृत्यु पर 5 लाख रुपये की सहायता दी जाती है।...
माधौगढ़। संवाददाता मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 10 स्वीकृत लाभार्थियों को एसडीएम, तहसीलदार ने चेक वितरित की गई। तहसील परिसर पर आयोजित बैठक में एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना के अन्तर्गत किसान की मृत्यु हो जाने पर 5 लाख रूपये देने का प्रावधान है। क्षेत्र के 9 गांव के दस किसानों को 5 लाख रूपये की चेक दी गई। विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के लिए जन कल्याण योजना चला रही है। जिला, तहसील अधिकारियों की मदद से किसानों को दुर्घटना का लाभ दिया जा रहा है। प्रभारी तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार ने कहा कि तहसील क्षेत्र ईंटो निवासी मनीष,सिरसा दो गढी निवासी कुसमा देवी,हरौली निवासी राधेश्याम, रामश्री, लिड़ऊपुर निवासी अभिलाख सिंह,धरमपुरा जागीर निवासी गीता देवी, जगम्मनपुर निवासी शान्ती देवी,कुदारी निवासी रेखा,हमीरपुरा जागीर निवासी चंद्रवती को 5-5 लाख रूपये,टीहर निवासी महेंद्र लाभार्थी को एक लाख रूपये सहायता राशि दी गई।
इस दौरान शत्रुघन सिंह,राजा साहब सिंह, कानूनगो अशोक सिंह, मंसूर खान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।