आम के पेड़ों में रहस्यमयी बीमारी, बागवानों की बढ़ी चिंता
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में आम के बागवानों के लिए चिंता बढ़ गई है। एक निजी संस्था के सर्वे में पाया गया है कि आम के पेड़ सूख रहे हैं, जो एक रहस्यमयी बीमारी का संकेत हो सकता है। सीडीओ ने आईसीएआर से जांच कराने का...

फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद के आम बागवान के लिए अच्छी खबर नही है। एक निजी संस्था की ओर से कराये गये सर्वे में चौकाने वाली स्थिति सामने आयी है। सर्वे में पाया गया कि आम के बागो में पेड़ सूखते जा रहे हैं। यह कहीं न कहीं रहस्यमयी बीमारी का संकेत है। संस्था की ओर से भारतीय कृषि अनंुसंधान परिषद से वैज्ञानिक जांच की मांग की गयी है। सीडीओ ने संस्था के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि टीम की ओर से परीक्षण कराया जायेगा कि आखिर किस कारण से ऐसी स्थितियां पैदा हुयी हैं। एक संस्था की ओर से एक संस्था के संस्थापक वैभव सिंह राठौर ने सर्वे के बाद सीडीओ को पत्र सौंपा है जिसमें उन्होंने कहा कि कमालगंज, कायमगंज और आस पास के क्षेत्रों में आम के पेड़ो में रहस्यमयी बीमारी फैल रही है।इसकी
जांच आईसीएआर से कराया जाना आवश्यक है। पिछले कुछवर्षो से आम के बागों में यह हालात बने हैंे। पेड़ धीरे धीरे सूखते जा रहे हैं जिससे बागवानों की आजीविका पर संकट मंड़रा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जानने की जरूरत हैकि यह समस्या मिटटी से जुड़ी है या जलवायु परिवर्तन से, क ीटों से या फिर फफूंदजनित बीमारी से। इस रहस्य को सुलझाने के लिए परीक्षण कराये जाने की जरूरत है। सीडीओ ने आश्वासन दिया कि यह पत्र संबंधित विभागों को भेजा जायेगा और आईसीएआर की टीम का दौरा भी परीक्षण के लिए कराया जायेगा। संस्था प्रमुख ने कहा कि यह कदम आम उत्पादकों को समाधान प्रदान करने और जनपद की पारंपरिक फसल को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है। कायमगंज में हैं सर्वाधिक बागान फर्रुखाबाद। जनपद की कायमगंज तहसील में सर्वाधिक बागान हैं। यहां पर भारी मात्रा में आम का उत्पादन होता है। फैजबाग से लेकर कायमगंज तक फैले बागान से कई अन्य जनपदों में भी आम की आपूर्ति की जाती है। अब जब सर्वे सामने आया है तो इसमें बागवानो की चिंता बढ़ी है। क्योंकि बड़ी संख्या में बागवानो की आजविका इसी परंपरागत कार्य से हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।