BJP Wayanad LS candidate Navya Haridas files case against Priyanka Gandhi Vadra election over hiding property claim प्रियंका गांधी ने छिपाई अपनी संपत्ति, हाई कोर्ट पहुंचा वायनाड उप चुनाव का मामला; निर्वाचन को चुनौती, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsBJP Wayanad LS candidate Navya Haridas files case against Priyanka Gandhi Vadra election over hiding property claim

प्रियंका गांधी ने छिपाई अपनी संपत्ति, हाई कोर्ट पहुंचा वायनाड उप चुनाव का मामला; निर्वाचन को चुनौती

पिछले महीने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नव्या हरिदास को कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा ने 5 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

Pramod Praveen भाषा, कोच्चिFri, 20 Dec 2024 09:45 PM
share Share
Follow Us on
प्रियंका गांधी ने छिपाई अपनी संपत्ति, हाई कोर्ट पहुंचा वायनाड उप चुनाव का मामला; निर्वाचन को चुनौती

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता नव्या हरिदास ने केरल उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के वायनाड लोकसभा सीट से निर्वाचन को चुनौती दी है। हरिदास ने शुक्रवार को दायर की गयी अपनी याचिका में दावा किया है कि प्रियंका ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी और अपने परिवार की संपत्ति का सही खुलासा नहीं किया है और गलत जानकारी दी है। भाजपा नेता ने कहा कि यह आदर्श आचार संहिता के खिलाफ और भ्रष्ट आचरण के समान है।

पिछले महीने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नव्या हरिदास को कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा ने 5 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था। हरिदास ने याचिका दायर होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की सुनवाई जनवरी 2025 में होने की संभावना है, क्योंकि हाई कोर्ट में 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक अवकाश रहेगा।

अपने चुनावी हलफनामे में प्रियंका गांधी ने बताया था कि उनके पास 4.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है और 13.89 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि उनके पति राबर्ट वाड्रा के पास 37.91 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। हलफनामे के मुताबिक, प्रियंका गांधी पर 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज भी है, जबकि राबर्ट वाड्रा पर देनदारी 10,03,30,374 रुपये की है।

ये भी पढ़ें:कौन हैं पूर्व IAS अपराजिता, जिन्होंने प्रियंका गांधी को थमाया 1984 वाला बैग
ये भी पढ़ें:बीजेपी सांसद ने प्रियंका गांधी को थमा दिया 1984 वाला बैग, 'खून' से रंगा
ये भी पढ़ें:बैग का जवाब बैग से, प्रियंका गांधी ने अब उठाया बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए झोला
ये भी पढ़ें:मुझे जो पहनना है मैं वही पहनूंगी; Palestine वाले बैग पर प्रियंका गांधी का जवाब

प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी हलफनामे में यह भी बताया है कि उनके पास 59.83 किलो के चांदी से बने सामान हैं, जिसकी कुल कीमत 29.55 लाख रुपये है इसके अलावा उनके पास 4.41 किलो की ज्‍वैलरी भी है, जिसमें 2.5 किलो सोना है। इसकी कीमत 1 करोड़ 15 लाख 79 हजार रुपये है। उनके पास 8 लाख रुपये की एक होंडा सीआरवी कार भी है। जमीन की बात की जाय तो उन्होंने हलफनामे में कहा है कि उनके पास 2 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्‍यादा कीमत की कृषि भूमि है। इसके अलावा 48,997 वर्ग फीट क्षेत्र में बना एक घर है, जो शिमला में है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।