After Punjab Win Bhagwant Mann Arvind Kejriwal to campaign soon in poll bound Himachal Pradesh Gujarat - India Hindi News पंजाब के बाद AAP का मिशन हिमाचल और गुजरात, जल्द प्रचार शुरू करेंगे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsAfter Punjab Win Bhagwant Mann Arvind Kejriwal to campaign soon in poll bound Himachal Pradesh Gujarat - India Hindi News

पंजाब के बाद AAP का मिशन हिमाचल और गुजरात, जल्द प्रचार शुरू करेंगे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल

पंजाब चुनावों में शानदार जीत के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इन दोनों प्रदेशों में इस साल नवंबर में मतदान होगा।  विश्वसनीय...

Amit Kumar एएनआई, नई दिल्लीMon, 14 March 2022 02:37 PM
share Share
Follow Us on
पंजाब के बाद AAP का मिशन हिमाचल और गुजरात, जल्द प्रचार शुरू करेंगे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल

पंजाब चुनावों में शानदार जीत के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इन दोनों प्रदेशों में इस साल नवंबर में मतदान होगा। 

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दोनों चुनावी राज्यों में प्रचार करेंगे। हिमाचल प्रदेश और गुजरात दोनों में अब तक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का सीधा मुकाबला रहा है।

सूरत नगर निकाय चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित आप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होम स्टेट गुजरात में अवसर की एक झलक दिखाई दे रही है। सूत्र का कहना है, ''जहां तक हिमाचल का सवाल है, यह पंजाब की सीमा से लगा हुआ है और पंजाब में आप ने प्रचंड बहुमत के साथ अभी-अभी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। आप को उम्मीद है कि पंजाब की लहर हिमाचल प्रदेश तक भी पहुंचेगी।''

आप ने पंजाब चुनाव में 92 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की और अपने अधिकांश प्रतिद्वंद्वियों को हाशिये पर धकेल दिया। 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थीं।