daaru party in faridabad nigam office 6 employees suspended salary cut निगम दफ्तर में छलक रहे थे जाम, अधिकारियों तक पहुंची दारू पार्टी की बात; 6 पर गिरी गाज, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़daaru party in faridabad nigam office 6 employees suspended salary cut

निगम दफ्तर में छलक रहे थे जाम, अधिकारियों तक पहुंची दारू पार्टी की बात; 6 पर गिरी गाज

फरीदाबाद सेक्टर-छह स्थित नगर निगम के वार्ड कार्यालय में शराब पीने का मामला सामने आने पर नगर निगम आयुक्त ने छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें से तीन कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी हैं।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, फरीदाबादTue, 12 Nov 2024 06:42 AM
share Share
Follow Us on
निगम दफ्तर में छलक रहे थे जाम, अधिकारियों तक पहुंची दारू पार्टी की बात; 6 पर गिरी गाज

फरीदाबाद सेक्टर-छह स्थित नगर निगम के वार्ड कार्यालय में शराब पीने का मामला सामने आने पर नगर निगम आयुक्त ने छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें से तीन कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों का 15 दिन का वेतन भी काटा जाएगा। यदि कोई कर्मचारी आगे से इस तरह शराब पीते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम के वार्ड-छह कार्यालय में कुछ कर्मचारी शराब पी रहे थे शराब पीते हुए कर्मचारियों का यहां वीडियो बना लिया गया था। वीडियो बनाने का मामला सामने आने पर यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया था। इसके बाद मामले की जांच करवाई गई थी। जांच के दौरान पता चला कि छह कर्मचारी यहां पर शराब पी रहे थे। इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने सोमवार को छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

इस आदेश के बाद से नगर निगम कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। निगमायुक्त ने सरकारी कार्यालय में ड्यूटी खत्म होने के बाद कर्मचारियों के न रहने के लिए कहा गया है। वहीं सभी विभाग अध्यक्षों को कर्मचारियों को शराब पीने से रोकने के लिए सख्त हिदायत देने का आदेश जारी किया गया है। यदि कोई कर्मचारी आगे से इस तरह की हरकत करेगा तो विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले भी नगर निगम कार्यालय में शराब पीने के मामले सामने आ चुके हैं। नगर निगम मुख्यालय और बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यालय में भी नगर निगम कर्मचारियों शराब पीते हुए पकड़े जा चुके हैं। उनके वीडियो बन चुके हैं।

इस मामले पर नगर निगम आयुक्त ए. मोना श्रीनिवास ने कहा, 'कार्यालय में बैठकर शराब पीना हरियाणा सरकार के नियमों का उल्लंघन है। यह विभागीय स्तर पर भी अनुशासनहीनता है। यदि कोई आगे से इस तरह कार्यालय में शराब पीएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'