फरीदाबाद निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने मंगलवार को अरावली की जमाई कॉलोनी में एक धार्मिक स्थल समेत 150 अवैध कब्जे ढहा दिए। पुलिस बल के कारण कब्जेधारी विरोध नहीं कर सके। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के पास जमाई कॉलोनी में नगर निगम का दस्ता 10 बजे के बाद पहुंच गया था।
फरीदाबाद में सरकारी जमीन पर बनी एक कथित अवैध मस्जिद समेत कई निर्माणों पर बड़ा बुलडोजर ऐक्शन देखने को मिल रहा है। इस दौरान स्थानीय लोगों विरोध से बचने को भारी तादाद में पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
फरीदाबाद में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार समेत 53 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीवादारों की जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस के अधिकांश उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने में विफल रहे। इसी तरह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रवीण जोशी ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने 3,16,852 वोटों के अंतर से कांग्रेस की लता रानी को हराया। प्रवीण जोशी को 4,16,927 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लता रानी को 1,00,075 वोट ही मिल सके।
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने मेयर पद के बाद अब पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शनिवार को जारी सूची में पार्टी ने 46 सीटों में से नौ पर मौजूदा पार्षद या उनके परिवार के सदस्यों पर फिर विश्वास जताया है।
फरीदाबाद नगर निगम के लिए भाजपा ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी ने प्रवीन जोशी को मेयर पद का अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा 40 उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान किया है।
फरीदाबाद सेक्टर-छह स्थित नगर निगम के वार्ड कार्यालय में शराब पीने का मामला सामने आने पर नगर निगम आयुक्त ने छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें से तीन कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी हैं।
लाल डोरा (Lal Dora) क्षेत्र में रहने वालों के लिए बड़ी राहतभरी खबर है। हरियाणा प्रदेश सरकार की तरफ से गुरुवार को शुरू की गई शहरी स्वामित्व योजना का लाभ फरीदाबाद के करीब 60 गांवों को मिलेगा।
फरीदाबाद नगर निगम करीब करीब छह सरकारी भवनों को सील करने की तैयारी में जुटा है। बकाया वसूली के लिए नगर निगम ने दो दिन पहले ही भारत संचार निगम लिमिटेड का कार्यालय सील कर दिया था।
फरीदाबाद निवासी एक महिला की दलालों ने फर्जी कागजों के जरिये नगर निगम के कर्मचारियों से सांठगांठ कर पति के जीवित रहते हुए विधवा पेंशन बना दी। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत महिला आयोग से की है।