faridabad nagar nigam praveen joshi of bjp become mayor congress candidate lata rani lose फरीदाबाद में BJP की प्रवीण जोशी बनीं मेयर, 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीतीं, कांग्रेस की लता रानी को हराया, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़faridabad nagar nigam praveen joshi of bjp become mayor congress candidate lata rani lose

फरीदाबाद में BJP की प्रवीण जोशी बनीं मेयर, 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीतीं, कांग्रेस की लता रानी को हराया

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रवीण जोशी ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने 3,16,852 वोटों के अंतर से कांग्रेस की लता रानी को हराया। प्रवीण जोशी को 4,16,927 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लता रानी को 1,00,075 वोट ही मिल सके।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, फरीदाबाद। सरसमलWed, 12 March 2025 01:09 PM
share Share
Follow Us on
फरीदाबाद में BJP की प्रवीण जोशी बनीं मेयर, 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीतीं, कांग्रेस की लता रानी को हराया

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रवीण जोशी ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने 3,16,852 वोटों के अंतर से कांग्रेस की लता रानी को हराया। प्रवीण जोशी को 4,16,927 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लता रानी को 1,00,075 वोट ही मिल सके। आम आदमी पार्टी की निशा दलाल 29,977 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। हरियाणा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मतगणना के आधिकारिक आंकड़े दर्ज कर दिए गए हैं। इसमें भाजपा की बड़ी जीत की पुष्टि हुई है।

एकतरफा मुकाबले में भाजपा की जीत

मतगणना बुधवार को हुई, जिसमें कुल 13 राउंड तक वोटों की गिनती चली। शुरुआत से ही भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाए रखी, जो आखिरी राउंड तक कायम रही। इस शानदार जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

दो मार्च को हुए मतदान में मतदाताओं ने भारी संख्या में भाजपा को समर्थन दिया। भाजपा की यह जीत ऐतिहासिक मानी जा रही है।

अन्य प्रत्याशियों को कितने वोट मिले?

बसपा की मनसा पासवान को 23,973 वोट, निर्दलीय अंजना शर्मा को 9,285 वोट, निर्दलीय संगीता यादव को 11,335 वोट और नोटा को 10,223 वोट मिले।

भाजपा में जश्न का माहौल

बड़ी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। प्रवीण जोशी ने अपनी जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।