राष्ट्रीय स्पर्धा में 500 खिलाड़ी शतरंज की चाल चलेंगे
-शह और मात की राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए प्रज्ञानम स्कूल में तैयारी की गई गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-65 स्थित प्रज्ञानम स्कूल शतरंज की अंडर

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-65 स्थित प्रज्ञानम स्कूल शतरंज की अंडर-9 आयु वर्ग की राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए तैयारी की गई है। 15 से 21 जून तक 38वीं लड़के और लड़कियों की अंडर-9 आयु वर्ग की प्रतियोगिता होगी। इसमें देश भर से लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता दी हरियाणा चैस एसोसिएशन की ओर से जिला चैस एसोसिएशन गुरुग्राम के सहयोग से कराई जा रही है। गुरुग्राम प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए संस्था के अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने आयोजन समिति का गठन किया है।
जिसमें नरेश शर्मा, राजपाल चौहान, देश रतन गुलाटी, सुनील त्रिपाठी, विष्णु भगवान कश्यप अदि को शामिल किया गया है। आल इंडिया चैस फेडरेशन द्वारा महाराष्ट्र के इंटरनेशनल ऑर्बिटर राजेंद्र शीडोरे को चीफ ऑर्बिटर और हरियाणा की इंटरनेशनल ऑर्बिटर काजल बुद्धिराजा को डिप्टी चीफ ऑर्बिटर नियुक्त किया गया है। इस प्रतियोगिता में कुल 11 राउंड खेले जाएंगे। लड़के और लड़कियों में 2.50-2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रथम, 20 खिलाड़ियों में वितरित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 15 जून को दोपहर 2.30 बजे होगा। सभी खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।