किशोरी से छेड़छाड़,रिपोर्ट दर्ज
Pilibhit News - जहानाबाद में एक किशोरी के साथ गांव के युवक ने खेत में छेड़छाड़ की। घटना के समय किशोरी आम के पेड़ से गिरे आम बीन रही थी। जब किशोरी ने शोर मचाया, तो आरोपी भाग गया और जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के...

जहानाबाद। खेत पर काम करने गई किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। किशोरी के पिता की तहरीर पर जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया किनौ जून को दोपहर 12 बजे उसकी पुत्री खेत पर गई थी। पुत्री खेत में लगे आम के पेड़ से गिरे आम को बीनने लगी। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही हेमंत वहां पहुंचा और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिस पर उसकी पुत्री ने शोर मचा दिया।
अपनी पुत्री के शोर की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंच गया। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।