जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना मुश्किल काम
मझौलिया प्रखंड में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य 20 मई से ठप है। सैकड़ों आवेदक रोज प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों का मिलना मुश्किल हो गया है। नोटिस...

मझौलिया। स्थानीय प्रखंड में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनने का कार्य बिगत 20 मई से बिल्कुल ठप है। सैकड़ो की संख्या में आवेदक प्रतिदिन प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे है, परंतु उनकी व्यथा सुननेवाला कोई नही है।प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों से मिलना लोगों के लिये टेड़ी खीर बन गया है।माथापच्ची से बचने के लिये कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालय के सूचना पट समेत कई स्थलों पर नोटिस चस्पाया है।नोटिस में उल्लेखनीय है कि जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र सभी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में अवस्थित आरटीपीएस केंद्र में कार्यपालक सहायक एवं पंचायत सचिव से संपर्क करें। परंतु पोर्टल अपडेट नही होने के कारण विगत 20 मई से जन्म मृत्यु पोर्टल की सेवा ठप्प है।नाम
नही छापने की शर्त पर एक पंचायत सचिव ने बताया कि अब तक लॉगिन करने के लिये बिभागीय यूजर कोड और पासवर्ड जरनेट नही किया है।पंचायत सचिव को इस बावत कोई प्रशिक्षण नही दिया गया है।इधर जन्म मृत्यु बनवाने के लिये ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का ब्लॉक का चक्कर लगाते सहज ही देखा जा सकता है।सेनुअरिया पंचायत की बुधनी देवी ने आक्रोशित होकर बताया कि पंचायत में जाने पर ब्लॉक में जाने के लिये बोला जाता है और ब्लॉक में आने पर कहा जाता है कि यहां काम बंद हो गया है अब पंचायत भवन में ही बनेगा।आरोप है कि पंचायत भवन में सचिव नही मिलते है।बताते चले कि ऑनलाइन आवेदन करने के 21 दिन के भीतर है प्रमाण पत्र आवेदक मिल जाता है।जो अब ठप्प है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।