delhi weather latest forecast no rain temperature rise extreme heat imd Mausam news दिल्ली में मॉनसून से पहले बढ़े गर्मी के तेवर,फिर 40 पार जाएगा तापमान,IMD का ताजा अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi weather latest forecast no rain temperature rise extreme heat imd Mausam news

दिल्ली में मॉनसून से पहले बढ़े गर्मी के तेवर,फिर 40 पार जाएगा तापमान,IMD का ताजा अपडेट

मौसम विभाग का अनुमान है कि अब दिल्ली के तापमान में इजाफा होगा। गुरुवार को दिल्ली में बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। हालांकि, तेज धूप और नमी के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, दिल्लीThu, 5 June 2025 05:59 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में मॉनसून से पहले बढ़े गर्मी के तेवर,फिर 40 पार जाएगा तापमान,IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली में अब अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 10 जून तक पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। इस बीच,बुधवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में अलग-अलग मौसमी परिघटनाओं के चलते लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलती रही,लेकिन अब यह राहत खत्म होती दिख रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अब दिल्ली के तापमान में इजाफा होगा। गुरुवार को दिल्ली में बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। हालांकि, तेज धूप और नमी के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और शुक्रवार को यह 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है।

बुधवार को बादलों की आवाजाही और नमी के चलते तापमान में बहुत तेजी से इजाफा नहीं हुआ। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बुधवार को औसत एक्यूआई 187 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को कहा कि इस साल जनवरी से मई के बीच हवा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार हुआ है। प्रदूषण के स्तर में आने वाली गिरावट यह दिखाती है कि हमारी मेहनत और ठोस योजना का असर जमीन पर दिख रहा है।