delhi weather will be cool due to rain drizzle accompanied with thunderstorm gusty winds दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, 2 दिन तेज हवाएं; हल्की बारिश भी होगी, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi weather will be cool due to rain drizzle accompanied with thunderstorm gusty winds

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, 2 दिन तेज हवाएं; हल्की बारिश भी होगी

Delhi Mausam: दिल्ली में जल्द ही मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। 14 अप्रैल तक का हाल…

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 8 April 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, 2 दिन तेज हवाएं; हल्की बारिश भी होगी

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। दिल्ली के कई इलाकों में लू की स्थितियां देखी जा रही हैं। पिछले 15 वर्षों में यह दूसरा मौका है जब अप्रैल में ही दिल्ली लू की चपेट में आ गई है। इससे पहले 2011 और 2022 में आठ से 11 अप्रैल तक लू की स्थितियां देखी गई थीं। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मौसम विभाग ने 10 अप्रैल से दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 10 अप्रैल को दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। इससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है।

मौसम विभाग की मानें तो 10 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की मानें तो 11 अप्रैल को मौसम में और बदलाव देखा जाएगा। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल को दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी या बौछारें पड़ने के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किमी प्रति घंटा देखी जाएगी।

मौसम विभाग ने 11 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान के 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। 12 अप्रैल को आंशिक बादल देखे जा सकते हैं। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 38 जबकि न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दूसरे दिन आसमास साफ रहेगा और तेज धूप के साथ तापमान में फिर से बढ़ोतरी नजर आने लगेगी।

मौसम विभाग की मानें तो 13 अप्रैल से फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा। इस दिन अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान के एकबार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार करने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। कुल मिलाकर कहना उचित होगा कि 14 अप्रैल से एकबार फिर लू की परिस्थितियां बन सकती हैं।