Faridabad badkhal flyover bulldozer action 4 acre of land becomes encroachment free फरीदाबाद के इस फ्लाईओवर के नीचे चला बुलडोजर, 4 एकड़ जमीन से हटा अतिक्रमण, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsFaridabad badkhal flyover bulldozer action 4 acre of land becomes encroachment free

फरीदाबाद के इस फ्लाईओवर के नीचे चला बुलडोजर, 4 एकड़ जमीन से हटा अतिक्रमण

मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता यहां पर कार्रवाई के लिए पहुंच गया था। दस्ते के पहुंचते ही कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। वे अपना सामान निकालने के लिए भागदौड़ करने लगे। निगम ने उन्हें सामान निकालने के लिए पूर्व में ही समय दिया हुआ था।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, फरीदाबादWed, 4 June 2025 07:17 AM
share Share
Follow Us on
फरीदाबाद के इस फ्लाईओवर के नीचे चला बुलडोजर, 4 एकड़ जमीन से हटा अतिक्रमण

नगर निगम के तोड़फोड़ दस्त ने अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई को पूरा कर बड़खल फ्लाईओवर के नीचे से करीब चार एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त करवा लिया। मंगलवार को यहां कार्रवाई पूरी हो गई। बड़खल फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहे नाले के नीचे जमीन पर करीब 170 पक्के घर बने हुए हुए थे। यहां दो मंजिल भी लोगों ने घर बनाए हुए थे। कब्जों की वजह से यहां से गुजर रहे तीन नालों की सफाई नहीं हो पा रही थी।

मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता यहां पर कार्रवाई के लिए पहुंच गया था। दस्ते के पहुंचते ही कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। वे अपना सामान निकालने के लिए भागदौड़ करने लगे। निगम ने उन्हें सामान निकालने के लिए पूर्व में ही समय दिया हुआ था, उन्हें उम्मीद थी कि निगम कब्जा हटाने की मुहिम को रोक देगा। मंगलवार देर शाम तक यहां पर तोड़फोड़ चल रही। इस दौरान निगम के दस्ते ने यहां करीब 70 पक्के घरों को तोड़कर जमींदोज कर दिया।

इस इलाके में करीब चार एकड़ जमीन पर कब्जे थे,जिसे निगम ने कब्जा मुक्त करवा लिया। नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि बड़खल फ्लाईओवर के नीचे तीन नाले थे,अब इन नालों की सफाई शुरू हो सकेगी। नगर निगम की यह बड़ी कामयाबी है। उन्होंने बताया कि एनआईटी तीन नाले से लेकर प्याली चौक नाले पर भी अवैध कब्जे हैं। यहां पर भी अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इसके लिए नगर निगम दस्ते ने पुलिस बल के लिए पुलिस विभाग को पत्र लिख दिया है। इसके लिए विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है। वहीं नगर निगम एसी नगर नाले पर भी तोड़फोड़ करेगा। यहां पर काफी संख्या में कब्जे हैं।