Faridabad Crime Branch Arrests Couple with 27 kg Ganja 27 किलोग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Crime Branch Arrests Couple with 27 kg Ganja

27 किलोग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने 27 किलोग्राम गांजे के साथ एक महिला और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान निशांतपाल और रचना के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के निवासी हैं और गांजे की सप्लाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादFri, 6 June 2025 06:24 PM
share Share
Follow Us on
27 किलोग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, संवाददाता। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने 27 किलोग्राम गांजा सहित एक महिला व एक व्यक्ति को काबू किया है। जिन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दोनों आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी निशांतपाल और रचना के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पांच जून को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से गांजा लेकर आने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी निशांतपाल व रचना निवासी मंगोलपुरी दिल्ली को 27 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी निशांतपाल दिल्ली में प्राईवेट कम्पनी में काम करता है, वही रचना की दिल्ली रोहिणी में कपड़ों की दुकान है। दोनों आरोपी दिल्ली मंगोलपुरी से किसी व्यक्ति के कहने पर गांजा सप्लाई करने के लिए फरीदाबाद आये थे। आरोपियों से गांजा सप्लाई करने में प्रयोग कार को भी बरामद किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।