दो महिलाएं कोरोना से संक्रमित मिलीं
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दो नए संक्रमित महिलाओं की पुष्टि की है। 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 34 वर्षीय महिला ने बुखार और अन्य लक्षणों के बाद निजी...

फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के दो नए मामलों की पुष्टि की है। दोनों संक्रमित महिलाएं हैं। इन दोनों को भी बुखार आया था। निजी अस्पताल में कोरोना जांच कराई थी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है। स्मार्ट सिटी में तीन दिनों से कोरोना के मामले लगातार आ रहे हैं। विष्णु कॉलोनी निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। शनिवार 24 मई को बुजुर्ग महिला के परिजनों ने चिकित्सकीय परामर्श पर एक निजी अस्पताल में कोरोना जांच कराई। 25 को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
महिला रविवार को एक दिन के लिए निजी अस्पताल में भी भर्ती किया। सोमवार को हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया और उसे होम आइसोलेशन के निर्देश दिए गए हैं। महिला के चार अन्य लोग भी रहते हैं। इन सभी की कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। गांव पन्हेड़ा कलां की 34 वर्षीय महिला को भी बुखार के साथ खांसी जुकाम की शिकायत थी। उसने ने भी निजी अस्पताल में कोरोना जांच कराई थी। महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि रविवार को की गई। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को सोमवार सुबह मिली थी। कोरोना संक्रमित को ट्रेस करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की पुष्टि की। महिला को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। महिला के साथ उसका पति रहता है। उसे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।