ट्रेन रद्द रहने से भटकते रहे यात्री
- मेट्रो और बस से यात्रियों को जाना पड़ा दिल्ली

- मेट्रो और बस से यात्रियों को जाना पड़ा दिल्ली
-बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर परेशान नजर आए यात्री
फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चलने से यात्रियों की आफत आ गई है। मंगलवार को 32 ईएमयू समेत 56 ट्रेन रद्द होने से दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशान हुई। बल्लभगढ़ बस अड्डा पर बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों में मारा-मारी रही। वहीं बाकी दिनों के मुकाबले मंगलवार सुबह बल्लभगढ़ के शहीद राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भीड़भाड़ ज्यादा नजर आई।
बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जब उदघोषणा से ट्रेन रद्द होने का पता चला तो वे स्टेशन पर लगे नोटिस बोर्ड को देखने लगे। नोटिस बोर्ड में रद्द ट्रेन के नंबर लिखे थे। वहीं ट्रेन रद्द होने के कारण टिकट घर भी सूना पड़ा था। जबकि यहां हर रोज यात्रियों लाइन लगी रहती है। कई यात्री मोबाइल पर ट्रेन आवागमन के बारे में जानकारी जुटाते दिखे।
-------
पलवल जाने वालों को भी हुई परेशानी: बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर पलवल जाने के लिए यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। यहां बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी निवासी रूप सिंह ने बताया कि उसे पलवल जाना था। ट्रेन रद्द होने के बारे में जानकारी नहीं थी। ट्रेन का किराया सस्ता होता है। इसीलिए वह ट्रेन पकड़ने आ गया था। अब वह बस पकड़कर होडल जाएगा। वहीं ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर भी परेशान रहे यात्री: फरीदाबाद स्टेशन पर भी यात्री स्टेशन से मायूस होकर बाहर निकलते नजर आए। कुछ यात्री स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर ट्रेन के बारे में जानकारी पूछते नजर आए। वहीं स्टेशन पर ट्रेन रद्द होने के बारे में लगातार उदघोषणा चल रही थी। फरीदाबाद स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बाकी स्टेशनों के मुकाबले ज्यादा है। यहां 24 घंटे के अंदर 12 हजार से ज्यादा यात्री अपने गंतव्य के लिए ट्रेन पकड़ने आते हैं। मंगलवार को प्लेटफार्म पर यात्री न के बराबर थे। स्टेशन सूना नजर आ रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।