Central Minister Pays Tribute to Rani Ahilyabai Holkar on Her 300th Birth Anniversary अहिल्याबाई होल्कर से प्ररेणा लेकर देश तरक्की कर रहा : शेखावत, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsCentral Minister Pays Tribute to Rani Ahilyabai Holkar on Her 300th Birth Anniversary

अहिल्याबाई होल्कर से प्ररेणा लेकर देश तरक्की कर रहा : शेखावत

गाजियाबाद में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि होल्कर ने नारी शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए कार्य किए। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादFri, 30 May 2025 07:39 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर से प्ररेणा लेकर देश तरक्की कर रहा : शेखावत

गाजियाबाद। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर से प्ररेणा लेकर देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा। यह बात उन्होंने शुक्रवार को नगर निगम की ओर से आयोजित पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर लोगों को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय मंत्री ने नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में वह औद्योगिक नगरी गाजियाबाद में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम 300 साल बाद भी महाराणा प्रताप और अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाकर महापुरुषों के बलिदान को याद कर रहे हैं। एक सामान्य परिवार में जन्मी बच्ची होल्कर ने विपरीत परिस्थिति में जीवन का निर्वाह किया।

उन्होंने अपनी सारी संपत्ति और आभूषण भारत की संस्कृति, नारी शिक्षा और महिलाओं के उत्थान पर लगा दी। होल्कर ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का काम किया। उनसे प्ररेणा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काम कर रहे हैं। यही कारण है कि देश आगे बढ़ रहा। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से भी होल्कर के जीवन से प्ररेणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा गया है। हमारी संस्कृति और सनातन धर्म को मिटाने का प्रयास किया गया, लेकिन हमारे पूर्वजों ने बलिदान देकर ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि अब से पहले संगठित कार्यक्रम नहीं होते थे, लेकिन प्रधानमंत्री की अगुवाई में संगठित कार्यक्रम कर महापुरुषों को याद किया जा रहा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद विश्व में भारत की अलग पहचान हुई। देश जल्द ही विश्व में पहली अर्थव्यवस्था बनेगा। होल्कर ने नारी शिक्षा और सुधार पर कार्य किए : सुनील शर्मा प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि इतिहास में कई महापुरुषों का जिक्र नहीं किया गया। जिन महापुरुषों ने देश के लिए बलिदान दिया उनके बारे में बच्चों को नहीं पढ़ाया जा रहा। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने नारी शिक्षा और महिला सुधार पर कार्य किए। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां आंबेडकर की जयंती पर कई दिन तक कार्यक्रम किए जाते हैं। कुछ लोग उनके नाम पर राजनीति कर रहे हैं। संस्कृति-सनातन के लिए जीवन दांव लगाया : सुनीता दयाल महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपना जीवन लोगों की मदद में लगा दिया। उनकी शादी आठ साल की उम्र हो गई थी। वह 21 साल की उम्र में विधवा हो गईं। इसके बाद भी उन्होंने संघर्ष कर लोगों के जीवन में सुधार किया। महापौर ने कहा कि होल्कर ने संस्कृति और सनातन के लिए जीवन दांव लगा दिया। ये लोग मौजूद रहे कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल, विधायक अजीतपाल त्यागी, पूर्व महापौर आशु वर्मा, आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।