नाले की दीवार टूटने से हादसे का खतरा
साहिबाबाद रेलवे स्टेशन रोड के पास कट पर नाले की दीवार टूट गई है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। यहां से हजारों वाहन रोज गुजरते हैं। स्थानीय निवासियों ने मरम्मत की मांग की है। नगर निगम के अधिशासी...

ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन रोड के पास बने कट पर नाले की दीवार टूट गई है। इस कारण हादसे का खतरा मंडरा रहा है। यहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। रेलवे रोड के पास कट पर नाले की दीवार टूटने से इसमें गिरने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी शिव कुमार का कहना है कि इस मार्ग से 24 घंटे आवाजाही रहती है। सड़क किनारे नाला है। रात में पथ प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। इसीलिए वह एक बार इसमें गिरने से बच गए।
खतरा बना हुआ है क्योंकि अनजान वाहन चालक को इसका नहीं पता। इस कारण यातायात भी बाधित हो रहा है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता देशराज सिंह का कहना है कि जल्द नाले की दीवार की मरम्मत कराई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।