हादसे में घायल व्यक्ति का पैर कटा
लोनी में शुक्रवार सुबह एक डीटीसी बस ने साइकिल सवार कैलाश को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका पैर काटना पड़ा। कैलाश 50 वर्षीय हैं और सिलेंडर...

लोनी। लोनी बॉर्डर थाने से सौ मीटर दूर शुक्रवार सुबह डीटीसी बस ने साइकिल सवार व्यक्ति को रौंद दिया। पुलिस ने घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान व्यक्ति का सीधा पैर काटना पड़ा। दिल्ली की दयालपुर कॉलोनी में 50 वर्षीय कैलाश रहते हैं। वह दिल्ली हर्ष विहार स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर सप्लाई करने का कार्य करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह साइकिल से हर्ष विहार जा रहे थे। जब वह लोनी बॉर्डर थाने से सौ मीटर दूर शनि मंदिर के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रही डीटीसी बस की चपेट में आ गए।
बस का पहिया उनके सीधे पैर के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डाक्टर ने उनका पैर काट दिया है। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।