व्यापारी रिटर्न में एक हजार रुपये का टैक्स जरूर भरें
गाजियाबाद में जीएसटी अधिकारियों और व्यापारियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने व्यापारियों को रिटर्न शून्य भरने के बजाय कम से कम 1000 का टैक्स भरने की सलाह दी।...

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जीएसटी अधिकारियों और व्यापारियों के बीच सामान्य स्थापित करने के उद्देश्य राकेश मार्ग पर गुरुवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जीएसटी विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड वन मानवेंद्र सिंह ने व्यापारियों से कहा कि वे अपनी रिटर्न शून्य (निल) भरने के बजाय कम से कम 1000 का टैक्स अवश्य भरें। यह व्यापारियों के लिए काफी लाभप्रद होता है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने पंजीकृत व्यापारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर दस लाख रुपये का बीमा की योजना बनाई है।
गाजियाबाद में पिछले साल आकस्मिक मृत्यु होने पर तीन व्यापारियों के मृतक आश्रितों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए गए थे। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने किया। इस अवसर पर गौरव गर्ग, उदित मोहन गर्ग, अंकुर गर्ग, विजय चौहान, कफील मलिक, ब्रह्मपाल यादव श्याम किशोर शुक्ला सहित व्यापारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।