Hindon Festival Schools Unite for River Conservation in Ghaziabad बच्चों ने कपड़े के थैलों पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश उकेरा , Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsHindon Festival Schools Unite for River Conservation in Ghaziabad

बच्चों ने कपड़े के थैलों पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश उकेरा

गाजियाबाद में उत्थान समिति ने नमामि गंगे अभियान के तहत हिंडन महोत्सव का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने कपड़े के थैलों पर चित्रकारी कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में 600 स्कूलों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादThu, 27 March 2025 08:58 PM
share Share
Follow Us on
बच्चों ने कपड़े के थैलों पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश उकेरा

गाजियाबाद। उत्थान समिति ने नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत हिंडन नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए हिंडन महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने कपड़े के थैलों पर चित्रकारी कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लोगों को प्लास्टिक के बजाय कपड़े का थैला इस्तेमाल करने के लिए जागरूक भी किया। एक से 26 मार्च तक आयोजित पेंटिंग ऑन कॉटन बैग प्रतियोगिता में गाजियाबाद समेत बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ के 600 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें सबसे अधिक 450 छात्र गाजियाबाद के रहे। समिति के चेयरमैन एवं गंगा संरक्षण समिति के सदस्य सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हिंडन को बचाने के प्रति जन-जागरुकता, सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहन, प्लास्टिक के थैलों के बजाय कपड़े और जूट के थैलों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले बच्चों को 12 अप्रैल को हिंदी भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाकर जागरूक किया। महोत्सव के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, आवासीय सोसाइटियों और सामाजिक संस्थाओं में जाकर हिंडन नदी के संरक्षण को लेकर जागरूक किया और उन्हें शपथ भी दिलाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।