जनहित में खोली जाएं राज्य वित्त की निविदाएं
लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर राज्य वित्त की निविदाएं खोले जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जलनिकासी और अन्य निर्माण कार्यों के...

लोनी, संवाददाता। विधायक ने लोनी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को गुरुवार को पत्र लिखकर जनहित में राज्य वित्त की निविदाएं खोले जाने की बात कहीं है। विधायक नंद किशोर गुर्जर ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के.के मिश्रा को लिखे पत्र में बताया कि मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री द्वारा लोनी नगर पालिका में जलनिकासी, नाली, खडंजों समेत अन्य निर्माण के लिए करीब सौ करोड़ के टेंडर जारी किए गए हैं, जिसे नगर पालिका सभासदों व ठेकेदारों ने टेंडर में धांधली करने व सभासदों के प्रस्तावों को दरकिनार कर टेंडर जारी करने के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि मानसून से पूर्व क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने आवश्यक है।
उन्होंने सभासदों से बात करके उनके द्वारा बताए गए विकास कार्यों के लिए आगामी टेंडर प्रक्रिया में वरीयता देने का आश्वासन दिया है। जिसपर नाराज सभासदों ने निविदाओं को खोले जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी से निविदाओं को यथा शीघ्र खोलकर बरसात से पूर्व विकास कार्य कराए जाने की बात कहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।