Protests by CPI M in Ghaziabad Over Basic Amenities and Property Tax Hike माकपा ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsProtests by CPI M in Ghaziabad Over Basic Amenities and Property Tax Hike

माकपा ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया

गाजियाबाद में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर की पुरानी आबादी और मलिन बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और संपत्ति कर में बढ़ोतरी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादWed, 11 June 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
माकपा ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया

गाजियाबाद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न मांग पूरी कराने के लिए निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राजीव कुंवर ने कहा कि शहर की पुरानी आबादी और मलिन बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। पेयजल का इंतजाम नहीं है। सीवर का बुरा हाल है। सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निगम ने मनमाने तरीके से डीएम सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति कर बढ़ा दिया है। लोगों पर अधिक बोझ डाला गया है। आरोप लगाया कि पाश कालोनियों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन पुरानी आबादी और मलिन बस्तियों के साथ भेदभाव किया जाता है।

मांग पूरी कराने के लिए अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में जीएस तिवारी, रुखसाना बेगम, ईश्वर त्यागी, रविंद्र कुमार,भावना त्यागी, रणजीत सिंह,नरेंद्र चौधरी, प्रदीप वर्मा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।