Thieves Break Into Kolhu in Modinagar Steal Valuable Equipment कोल्हू से सामान चोरी, केस दर्ज, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsThieves Break Into Kolhu in Modinagar Steal Valuable Equipment

कोल्हू से सामान चोरी, केस दर्ज

मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र में शेरपुर मार्ग पर बदमाशों ने कोल्हू की दीवार तोड़कर सामान चुरा लिया। पीड़ित सतबीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। चोरों ने अल्टीनेटर, मीटर, इन्वर्टर और तराजू जैसी वस्तुएं...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादMon, 16 June 2025 07:28 PM
share Share
Follow Us on
कोल्हू से सामान चोरी, केस दर्ज

मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र में शेरपुर मार्ग पर बदमाशों ने कोल्हू की दीवार तोड़कर सामान चोरी कर लिया। केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित मोदीनगर की कृष्णाकुंज कालोनी के सतबीर सिंह हैं। उनका शेरपुर रोड पर ईंट भट्ठे के निकट कोल्हू है। वे दो दिन पहले कोल्हू पर गए तो सामान गायब था। दीवार का एक हिस्सा व गेट का ताला टूटा था। अंदर से 10केवी का अल्टीनेटर, मीटर, इन्वर्टर, तराजू आदि सामान बदमाश चोरी कर ले गए। उन्होंने थाने में शिकायत दी है। एसीपी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।