ओवरलोड वाहन बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
मोदीनगर के मंगलविहार कॉलोनी की महिलाओं ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे। महिलाओं का आरोप है कि जीडीए से बिना...

मोदीनगर। मंगलविहार कॉलोनी से ओवरलोड वाहन ले जाने से नाराज महिलाओं ने बुधवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चिकालीन धरना दिया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि मंगलविहार कॉलोनी के पीछे एक और कॉलोनी काटी जा रही। आरोप है कि जीडीए से बिना नक्शा पास कराए प्लॉट बेचे जा रहे। उक्त कॉलोनी में निर्माण कार्य चल रहा। इसके लिए निर्माण सामग्री को मंगलविहार कॉलोनी के मेन रास्ते से ओवरलोड वाहनों से लाया जा रहा। इससे हादसे का खतरा है। इसको लेकर कॉलोनी के लोगों और कॉलोनीनाइजर के बीच विवाद चल रहा। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।