Faridabad Health Department Confirms Two Malaria Cases Following Dengue Outbreak मलेरिया के दो मरीज मिले, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsFaridabad Health Department Confirms Two Malaria Cases Following Dengue Outbreak

मलेरिया के दो मरीज मिले

फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के बाद मलेरिया के दो मामलों की पुष्टि की है। दोनों महिलाएं स्वास्थ्य केंद्र में उपचाराधीन हैं। हाल ही में हुई बारिश ने मच्छरों के पनपने का माहौल तैयार किया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवTue, 27 May 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
मलेरिया के दो मरीज मिले

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डेंगू के बाद अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया के दो मामलों की पुष्टि की है। दोनों मलेरिया पीड़ित महिलाओं का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने तीन पहले डेंगू के चार मामलों की भी पुष्टि की थी। इस महीने में पांच बार हुई बारिश से जिले के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हो गया है। बारिश के बाद धूप निकलने से मच्छरों के पनपने के अनुकूल माहौल तैयार हो गया है। यह मौसम मच्छरों की ब्रीडिंग के लिए उपयुक्त माना जाता है। बारिश का प्रभाव अब दिखाई भी देने लगा है।

स्वास्थ्य विभाग ने मोहना और मुजेड़ी गांव में रहने वाली 30 वर्षीय दो महिलाओं में मलेरिया के संक्रमण की पुष्टि की है। दोनों महिलाओं को बुखार आया था। इसके बाद चिकित्सकीय परामर्श पर मलेरिया जांच की गई। फिलहाल दोनों महिलाओं की हालत में सुधार है और जल्द ही स्वस्थ होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित मलेरिया पीड़ितों के घर के आसापास अभियान चलाकर लारवा को समाप्त किया। -

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।