गुरुग्राम : स्पा की आड़ में हो रहा था देह व्यापार, कई विदेशी कॉलगर्ल गिरफ्तार
गुरुग्राम पुलिस ने शहर के सेक्टर-29 में स्पा की आड़ में चला जा रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 6 विदेशी लड़कियों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियों में पांच...

गुरुग्राम पुलिस ने शहर के सेक्टर-29 में स्पा की आड़ में चला जा रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 6 विदेशी लड़कियों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियों में पांच थाईलैंड की हैं, जबकि एक दक्षिण कोरिया की नागरिक है।
पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-29 मार्केट स्थित एससीओ नंबर 28 में संचालित स्पा टाइम में देह व्यापार का धंधा हो रहा था। खुद सेंटर संचालक ही ग्राहकों को फंसाकर युवतियों के पास भेजता था।
ग्राहकों को लुभाने के लिए उसने कई विदेशी एवं मणिपुर की पांच-पांच युवतियों को इस काम में लगाया हुआ था। उत्तर प्रदेश की युवती को भी रखा गया था। ये सभी 11 युवतियां मसाज के नाम पर देह व्यापार में लिप्त थीं। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने बुधवार की शाम को फर्जी ग्राहक भेजकर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर 29 थाना प्रभारी विकास कुमार के मुताबिक, इन युवतियों से धंधा कराने वाले स्पा सेंटर संचालक युद्धबीर तथा दो ग्राहकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्राहकों में भी एक विदेशी युवक है। इन सभी लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति व विदेशी नागरिक अधिनियम से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इन सभी को गुरुवार को अदालत में पेश करेगी।
स्पा में पकड़े गए सेक्स रैकेट :
-26 मार्च, 2018 : पालम विहार स्थित अंसल प्लाजा में छापेमारी, 10 को गिरफ्तार किया। इसमें पांच लड़कियां थीं।
-19 मार्च, 2018 : सेक्टर-50 स्थित ओमेक्स मॉल से नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें छह लड़कियां थीं।
-13 मार्च, 2018 : डीएलएफ फेस-1 मेगा मॉल में छापेमारी कर एक स्पा सेंटर से 10 लोगों को पकड़ा। इनमें सात लड़कियां थीं।
-19 जनवरी, 2018 : एमजी रोड स्थित मेगा मॉल के एक स्पा से नौ लड़कियों को पकड़ा। इनमें चार थाईलैंड की थीं।
-10 दिसंबर, 2017 : गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेंटर प्लाजा मॉल के एक स्पा सेंटर से छह लड़कियों को पकड़ा।
देह व्यापार में पब से सात गिरफ्तार
शहर के विभिन्न पब बार में हो रहे अनैतिक धंधे के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सहायक पुलिस आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने एमजी रोड स्थित दो पब में दबिश देकर दोनों पब संचालकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने धंधे में लिप्त दो युवतियों के अलावा तीन ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त केके राव के निर्देश पर हुई है।
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) शमशेर सिंह के मुताबिक पुलिस आयुक्त केके राव को इन पब एवं बार में अनैतिक धंधा होने की पुख्ता जानकारी मिली थी। इस इनपुट के अधार पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार को सहारा मॉल स्थित इग्नाइट एवं एमजीएफ मॉल स्थित फैंटम क्लब में दबिश दी। जाल बिछाकर दोनों क्लब संचालकों राजेश निवासी जींद और विजयपाल निवासी डूंडाहेड़ा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से तीन ग्राहकों अशोक पुत्र बिशंभर निवासी फतेहपुर दिल्ली, विजय बाउंसर निवासी फतेहपुर दिल्ली तथा वसीम अंसारी निवासी माता वाली गली सुखराली के अलावा इस धंधे में इस्तेमाल होने वाली दोनों युवतियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पहली बार पकड़े गए आरोपी
सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह के मुताबिक अब तक पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने इस धंधे में पहली बार आना कबूल किया है। हालांकि दोनों क्लबों से प्राप्त इनपुट के मुताबिक दोनों क्लब संचालक और दोनों युवतियां काफी समय से यह धंधा कर रही थीं। चूंकि यह धंधा पूरी तरह गोपनीय तरीके से किया जा रहा था, इसलिए कभी भी पुलिस की नजर इनके ऊपर नहीं पड़ी। इसलिए अब तक ये पकड़े नहीं गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।