Hindi NewsNcr NewsDelhi News11th Humanity Olympiad and Spiritual Competitions in Delhi Government Schools
स्कूलों में 11वें मानवता ओलंपियाड का आयोजन
नई दिल्ली में सरकारी स्कूलों में 11वां मानवता ओलंपियाड, आध्यात्मिक वाक्पटुता प्रतियोगिता और आध्यात्मिक प्रतिध्वनि कविता पाठ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक गैर सरकारी संस्था द्वारा संचालित होगा और...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 June 2025 05:34 PM

नई दिल्ली, व.सं। राजधानी के सरकारी स्कूलों में 11वां मानवता ओलंपियाड, आध्यात्मिक वाक्पटुता प्रतियोगिता और आध्यात्मिक प्रतिध्वनि कविता पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह एक गैर सरकारी संस्था की ओर से होगा। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे एक शिक्षक समन्वयक को नामित करें। साथ ही, कक्षा पांच से 12वीं तक के इच्छुक छात्रों को इसमें शामिल करने के लिए कहा है। इसमें सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि ये कार्यक्रम नामित शिक्षकों की सख्त निगरानी में चलाए जाएं। यह छात्रों के लिए निशुल्क होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।