खेल : शतरंज - अभिजीत की चालों से चित हुए आर्मेनिया के गरीबयान
अभिजीत की चालों से चित हुए आर्मेनिया के गरीबयान शतरंज नई दिल्ली,

अभिजीत की चालों से चित हुए आर्मेनिया के गरीबयान शतरंज नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने उलटफेर करते हुए आर्मेनिया के ग्रैंडमास्टर ममीकोन गरीबयान को हराकर दिल्ली इंटरनेशनल ओपन शतरंज में एकल बढ़त हासिल कर ली है। बुधवार को इस जीत से अभिजीत के 6.5 अंक हो गए हैं। पिछले दौर तक शीर्ष पर चल रहे ग्रैंडमास्टर एस एल नारायणन और ग्रैंडमास्टर बोरिस सावचेंको के बीच शीर्ष बोर्ड पर मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ, जिससे दोनों के छह अंक हो गए। खिताबी दौड़ में कई कायम : इन तीनों के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों ने भी सातवें दौर में अनुकूल परिणाम हासिल करके खुद को खिताब की दौड़ में बनाए रखा।
मिहेल निकितेंको ने एलेक्सी फेडोरोव को हराकर अपने अंकों की संख्या छह पर पहुंचाई। एक अन्य मुकाबले में विटाली सिवुक ने अलेख्या मुखोपाध्याय पर जीत हासिल की जिससे उनके भी छह अंक हो गए हैं। ग्रैंडमास्टर दिप्तयान घोष भी छह अंक लेकर संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अलेक्सेज अलेक्सांद्रोव को हराया। अब जब भी तीन दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं, तब कुल आठ खिलाड़ी अभिजीत से आधा अंक पीछे हैं। इनमें भारत के इंटरनेशनल मास्टर नीलाश साहा तथा अरोन्याक घोष भी शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।