All India Vishwakarma Virat Sangh Elections Held Yashpal Panchal Re-elected as National President यशपाल पांचाल फिर अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के अध्यक्ष बने , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAll India Vishwakarma Virat Sangh Elections Held Yashpal Panchal Re-elected as National President

यशपाल पांचाल फिर अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के अध्यक्ष बने

नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के चुनाव हुए। यशपाल पांचाल को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनका अगला कार्यकाल तीन साल का होगा। नए अध्यक्ष ने कहा कि जल्द...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 May 2025 06:49 PM
share Share
Follow Us on
यशपाल पांचाल फिर अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के अध्यक्ष बने

नई दिल्ली, का.सं.। पश्चिम विहार स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के चुनाव आयोजित किए गए। चुनाव अधिकारी हरवीर पांचाल की निगरानी में चुनाव हुए। इस दौरान सर्व सहमति से यशपाल पांचाल को फिर से संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनका अगला कार्यकाल तीन साल का होगा। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश के अध्यक्षों के नामों के चयन करने का काम किया जाएगा। तब तक सभी राज्यों में वर्तमान अध्यक्ष ही कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से युवाओं को संगठन में अधिक भागीदारी देने का काम किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।