पंजाब के मुख्यमंत्री मान की विवादास्पद टिप्पणी पर भाजपा ने घेरा
भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर हमला किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने मान की टिप्पणियों को हंसी में उड़ा दिया और उन पर भारतीय...

चंडीगढ़, एजेंसी। भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान देने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर चौतरफा हमला किया है। भाजपा पंजाब के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने ‘एक्स पर सीएम मान की टिप्पणियों का वीडियो साझा किया और कहा कि भगवंत मान ने सारी हदें पार कर दी हैं। ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ाते हुए वे कई विवादास्पद टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने मान पर शून्य संवेदनशीलता का आरोप लगाया और भारतीय सेना का मजाक उड़ाने, वीर नारियों का अपमान करने और पवित्र प्रतीकों को मजाक में बदलने के लिए उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि एक बार फिर विपक्ष ने अपना असली चेहरा दिखाया है। हमारे सशस्त्र बलों का अपमान करना और एक सफल सैन्य अभियान को कमतर आंकना, अगर यह भावना भारत विरोधी नहीं है, तो क्या है?
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।