कांग्रेस महाराष्ट्र में निकालेगी मतदाता जागरूकता जुलूस
कांग्रेस 12 जून को महाराष्ट्र में विधानसभा 2024 चुनावों में धांधली के आरोपों को उजागर करने के लिए मशाल जुलूस निकालेगी। पार्टी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता खतरे में है। कांग्रेस के नेता...

मुंबई, एजेंसी। कांग्रेस महाराष्ट्र विधानसभा 2024 के चुनावों में धांधली की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कराने के लिए 12 जून को महाराष्ट्र में मशाल जुलूस निकालेगी। पार्टी ने दावा किया कि यह दर्शाएगा कि निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता दांव पर है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा नेता चुनाव आयोग से पूछे गए प्रश्नों का जवाब दे रहे हैं। उन्होंने आश्चर्य जताया कि क्या आगामी बिहार चुनाव के लिए भी इसी तरह के चुनाव धोखाधड़ी परिपाटी को अपनाने की योजना बनाई जा रही है। सपकाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता दांव पर है और लोकतंत्र खतरे में है।
जन जागरूकता फैलाने के लिए कांग्रेस 12 जून को पूरे महाराष्ट्र में मशाल जुलूस निकालेगी। उनकी यह टिप्पणी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस दावे के बाद आई है कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली करने ब्लूप्रिंट है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।