Diksha Daggar Maintains Top 10 Position at Tenerife Women s Open खेल : गोल्फ - दीक्षा तीसरे दौर के बाद भी शीर्ष 10 में, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDiksha Daggar Maintains Top 10 Position at Tenerife Women s Open

खेल : गोल्फ - दीक्षा तीसरे दौर के बाद भी शीर्ष 10 में

दीक्षा तीसरे दौर के बाद भी शीर्ष 10 में टेनेरिफ (स्पेन)। भारतीय गोल्फर दीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 8 June 2025 04:06 PM
share Share
Follow Us on
खेल : गोल्फ - दीक्षा तीसरे दौर के बाद भी शीर्ष 10 में

दीक्षा तीसरे दौर के बाद भी शीर्ष 10 में टेनेरिफ (स्पेन)। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां अबामा गोल्फ में टेनेरिफ महिला ओपन के तीसरे दौर में इवन पार 72 का कार्ड खेल शीर्ष 10 में स्थान बरकरार रखा। दीक्षा का तीन दिन के बाद स्कोर पांच अंडर है और वह अकेले नौवें स्थान पर हैं। वह तीसरे दौर के बाद एकल बढ़त हासिल करने वाली सारा कोसकोवा (69) से तीन शॉट पीछे हैं। टेनेरिफ में कट में जगह बनाने वाली अन्य भारतीय अवनि प्रशांत तीसरे दौर में इवन पार का कार्ड खेल अब 43वें स्थान पर हैं।

चेक गणराज्य की सारा कोसकोवा ने तीसरे दिन तीन अंडर 69 के स्कोर से बढ़त हासिल की और अब एक स्ट्रोक से आगे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।