Ex-Soldier Murders Daughter-in-Law Over Remarriage Refusal in Morena MP पूर्व सैनिक ने दोबारा शादी न करने पर बहू की जान ली, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsEx-Soldier Murders Daughter-in-Law Over Remarriage Refusal in Morena MP

पूर्व सैनिक ने दोबारा शादी न करने पर बहू की जान ली

मध्य प्रदेश के मोरेना जिले में एक पूर्व सैनिक ने अपनी विधवा बहू प्रियंका की हत्या कर दी। प्रियंका ने दोबारा शादी करने से मना किया था। आरोपी ज्ञान सिंह गुर्जर घटना के बाद से फरार है। प्रियंका के तीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 12 June 2025 04:17 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व सैनिक ने दोबारा शादी न करने पर बहू की जान ली

मोरेना, एजेंसी मध्य प्रदेश के मोरेना जिले में एक पूर्व सैनिक ने कथित रूप से अपनी विधवा बहू द्वारा दोबारा शादी करने से मना करने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि आरोपी ज्ञान सिंह गुर्जर घटना के बाद से फरार है। पुलिस का कहना है कि गुर्जर ने बुधवार रात को अपनी बहू 38 वर्षीय प्रियंका की गोली मारकर हत्या कर दी और भाग गया। प्रियंका के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रियंका पति की मौत के बाद से अपने तीनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।

चार दिन पहले ही वह अपने ससुराल लौटी थी। प्रियंका के भाई मुकेश ने बताया कि गुर्जर अपने भाई के बेटे के साथ दूसरी शादी के लिए प्रियंका पर दबाव बना रहा था जिसके लिए वह तैयार नहीं थी। इसी कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस का कहना है कि मुकेश के आरोपों की जांच की जा रही है। गुर्जर के बीते डेढ़ साल में दोनों बेटों की मौत हो चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।