First Worship Ceremony at Amarnath Cave Pilgrimage by LG Manoj Sinha उपराज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFirst Worship Ceremony at Amarnath Cave Pilgrimage by LG Manoj Sinha

उपराज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया

गुफा तीर्थ में संपन्न की प्रथम पूजा श्रीनगर, एजेंसी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 11 June 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
उपराज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया

गुफा तीर्थ में संपन्न की प्रथम पूजा श्रीनगर, एजेंसी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तीर्थ स्थल पर प्रथम पूजा भी संपन्न की। सिन्हा ने ‘एक्स पोस्ट पर जानकारी देते हुए लिखा कि उन्होंने गुफा में बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा कर वार्षिक तीर्थ यात्रा की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में तीर्थ यात्रा में शामिल होने की अपील की। सिन्हा ने कहा कि सुरक्षाबलों द्वारा यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं श्राइन बोर्ड व प्रशासन की ओर से भी इस साल तीर्थ यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई हैं।

ऐसे में किसी को कुछ भी सोचने की जरूरत नहीं है और लोगों को आकर बाबा का आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे पहले उन्होंने बालटाल में भी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा से संबंधित निर्माण व तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस साल 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से बालटाल व पहलगाम से शुरु होगी जो रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को संपन्न होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।