Former ISRO Chief A S Kiran Kumar Credits Success of Chandrayaan to Kasturirangan चंद्रयान की सफलता का श्रेय कस्तूरीरंगन को जाता है : पूर्व इसरो प्रमुख, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFormer ISRO Chief A S Kiran Kumar Credits Success of Chandrayaan to Kasturirangan

चंद्रयान की सफलता का श्रेय कस्तूरीरंगन को जाता है : पूर्व इसरो प्रमुख

पूर्व इसरो प्रमुख एएस किरण कुमार ने चंद्रयान की सफलता का श्रेय कस्तूरीरंगन को दिया। उन्होंने कहा कि कस्तूरीरंगन ने वैज्ञानिक और तकनीकी संगठनों के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया। कुमार ने उनके नेतृत्व की...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 21 May 2025 09:49 PM
share Share
Follow Us on
चंद्रयान की सफलता का श्रेय कस्तूरीरंगन को जाता है : पूर्व इसरो प्रमुख

बेंगलुरु, एजेंसी। पूर्व इसरो प्रमुख एएस किरण कुमार ने बुधवार को कहा कि चंद्रयान की सफलता का श्रेय कस्तूरीरंगन को जाता है। उन्होंने कहा कि वह उन्हें 50 से अधिक वर्षों से जानते हैं। उन दिनों अंतरिक्ष मिशन के बारे में सरकार को समझाना आसान नहीं था। कस्तूरीरंगन के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कुमार ने बुधवार को कहा कि अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी संगठनों के बीच आम राय की बहुत आवश्यकता थी। कस्तूरीरंगन ने बड़ी चतुराई से ऐसे परिदृश्य और परिस्थितियां बनाईं, जहां लोग एक साथ आए और इस बारे में बात की। कुमार ने यह भी याद किया कि कैसे कस्तूरीरंगन दीर्घकालिक सोच को लेकर काम करते थे।

उन्होंने कहा कि जब भारत तकनीकी पहलुओं में आगे बढ़ रहा था, तब वैज्ञानिक अक्सर अलग-थलग होकर काम कर रहे थे। कुमार ने कहा कि कस्तूरीरंगन में लोगों को साथ लाने और उन्हें एक साझा लक्ष्य की ओर काम करने के लिए प्रेरित करने की क्षमता थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।